फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाडकंपाती ठंड से लोग बेहाल, दिन में ही जल रहे हीटर, ब्रोअर

विज्ञापन
अल्मोड़ा में शनिवार को अलाव सेकते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। पाला पड़ने से ठंड में और भी इजाफा हो रहा है। सुबह के समय चल रही सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ते जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट आने से हाड़ कंपाती ठंड पड़ रही है। कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पल-पल रंग बदलता रहा। सुबह के समय नगर और आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। साथ ही पाला भी पड़ा। इससे तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार की सुबह कोहरा छाने और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा छाने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को फॉग लाइट जलानी पड़ी। पाला गिरने से भी ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड बढ़ते ही लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। कई लोग घरों के अंदर ही रजाई में दुबके रहे। बढ़ती ठंड के बीच दिन के समय ही घरों, कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठानों में हीटर जल गए थे। शाम होते ही नगर के विभिन्न चौराहों समेत अन्य स्थानों पर अलाव जल गए। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर अपने को ठंड से बचाया। दिन में धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली। लोगों ने घरों और अन्य स्थानों पर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। लोगों ने बाजार से जैकेट, स्वेटर समेत अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
गांवों में अंगीठी बनी सहारा
अल्मोड़ा। नगर में ठंड से बचने के लिए लोग हीटर आदि की खरीदारी कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में आज भी अधिकांश लोग इनका उपयोग नहीं करते हैं। ग्रामीण जंगलों से सूखी लकड़ी बीन कर लाते हैं और इस को जलाकर ठंड में बचाव करते हैं। पहाड़ की मेहनतकश महिलाएं लकड़ी बीनने सुबह तड़के ही निकल जाती हैं और देर शाम घर आती है।
विज्ञापन

सुबह गिर रहे पाले से सब्जियां हो रही खराब
अल्मोड़ा। सुबह के समय गिर रहे पाले से सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में पालक, लाई, मूली, मटर, प्याज, धनिया समेत अन्य सब्जियों और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मटेला के किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि तुषार पड़ने से सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। जिससे किसान चिंतित हैं।
नगरीय क्षेत्रों में कोहरा और गांवों में पाला बढ़ा रहा ठंड
बागेश्वर। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह के समय नगरीय क्षेत्रों में कोहरा और ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड के कारण मौसमी बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है।
जिला मुख्यालय और कपकोट के नगरीय क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाने से लोगों को धूप के दर्शन देरी से हो रहे हैं। कोहरा छाने के दौरान चल रही सर्द हवाओं ने भी ठंड में इजाफा किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पाला गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फसल और सब्जियों को भी नुकसान हो रहा है। मौसम की मार से बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। डॉक्टर ठंड से बचने के लिए खानपान और रहन-सहन का विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

अल्मोड़ा में सुबह के समय लगा घना कोहरा।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें