फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुख्यमंत्री धामी आज डोल आश्रम आएंगे

Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास कनरा डोल (लमगड़ा) में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री पांच मई को सुबह 10:15 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11:15 बजे छड़ौज हेलीपैड, लमगड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद 11:20 बजे छड़ौज से प्रस्थान कर 11:30 बजे डोल आश्रम पहुंच कर श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 12:45 बजे डोल आश्रम से प्रस्थान कर छड़ौज हेलीपैड पहुंच कर देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस दौरान डोल आश्रम में महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी और कन्या पूजन भी होगा। बाबा कल्याणदास ने सभी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें