फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चार घंटे में किया चोरी का खुलासा

विज्ञापन
अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की हिरासत में मंदिर में चोरी करने वाला चोर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से चुुराए पैसे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की रात नयालखोला स्थित मां कालिका मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर के दानपात्र में रखी नकदी पार कर ली है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कोतवाल राजेश यादव को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शनिवार सुबह धोनी मंदिर राजपुरा अल्मोड़ा निवासी अंशुल कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में अंशुल ने मंदिर में चोरी की बात कबूल कर ली। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि अंशुल के पास से चोरी किए गए पैसे भी बरामद कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। एसएसपी ने चोरी के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें