फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पत्नी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में डॉक्टर पर केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पत्नी को जान से मारने की धमकी देने और उसे अपमानित करने के आरोप में डॉक्टर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पति-पत्नी दोनों डॉक्टर हैं। डॉक्टर पत्नी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पीड़िता का मायका गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर ने लमगड़ा के एक अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पति के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपनी मां के साथ पति से मिलने उनके आवास पर पहुंची। आरोप है कि जब उसने दरवाजा खटखटाया तो पति के साथ एक महिला भी बाहर निकली। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला के बारे में पूछने पर पति ने उससे और उसकी मां के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है।
उस महिला ने भी डॉक्टर को अपना पति बताते हुए उसके साथ अभद्रता की। दोनों ने ही उसे और उसकी दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर डॉक्टर पति के खिलाफ तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पत्नी की तहरीर मिलने के बाद डॉक्टर पति के खिलाफ धारा 504, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें