फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच की दर्दनाक मौत: छह दिन बाद जागा वन विभाग, बिनसर अभयारण्य वनाग्नि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

बिनसर अभयारण्य वनाग्नि मामले में छह दिन बाद वन विभाग ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। आग की चपेट में आने से झुलसे फायर वॉचर युवक कृष्ण की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। जबकि चार की पहले ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
बिनसर अभयारण्य वनाग्नि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बिनसर अभयारण्य वनाग्नि मामले में छह दिन बाद वन विभाग ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। बिनसर में 13 जून को आग की चपेट में आने से चार वन कर्मियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चार वन कर्मी बुरी तरह झुलस गए इन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स पहुंचाया गया था।

बुधवार को उपचार के दौरान पांचवें वन कर्मी की भी मौत हो गई जबकि तीन कर्मी अब भी जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं। बिनसर वन्य जीव विहार के वन दरोगा जीवन सिंह बोरा ने बुधवार को मामले की तहरीर दी। इसमें कहा कि घटनास्थल के नजदीक रिसाल गांव स्थित है। आशंका है कि इसी गांव या इसके आसपास के किसी व्यक्ति ने जंगल में आग लगाई। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पीड़ा: सात दिन के बाद जिंदगी की जंग हार गया कृष्ण...तो बेटे को वर्दी में देखने का सपना रह गया अधूरा, मां बेसुध
विज्ञापन


दो मामलों में हो चुका है मुकदमा, नहीं लगा सुराग
तीन मई को सोमेश्वर के स्यूनराकोट में लीसा दोहन में लगे दो पुरुष, दो महिला सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग में जलकर मौत हो गई थी। वहीं, 17 मई को सोमेश्वर के ही खाईकट्टा में जंगल में आग बुझाने गए युवक की जलकर मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था लेकिन अब तक दोनों ही मामलों में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें