फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के ग्राम देवली के तोक घुराड़ी निवासी छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक छात्र का सुसाइड नोट मिलने पर उसकी बहन ने सगे रिश्तेदारों समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसकी बहन की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हवालबाग ब्लॉक के ग्राम देवली तोक घुराड़ी निवासी तरुण दुर्गापाल (23) पुत्र हेम चंद्र दुर्गापाल गांव में अकेले रहता था। शुक्रवार की देर रात पुलिस को छात्र का शव फांसी के फंदे में लटकने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजन हल्द्वानी रहते हैं। और वह यहां बीएससी की पढ़ाई करता था। इधर मरने से पहले तरुण ने अपनी बहन को सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उसने अपने कुछ रिश्तेदारों पर उसे भूमि संबंधित मामले को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। रविवार को तरुण की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी तरुण के फुुफेरे भाई पंकज जोशी, पंकज जोशी की पत्नी कविता जोशी, कमलेश दुर्गापाल और मध्य प्रदेश निवासी उमा दूबे के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि इन लोगों ने भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। स्नेहा दुर्गापाल का कहना था कि दो सितंबर को पंकज शराब पीकर हल्द्वानी में उनके घर भी आया और गाली-गलौज करने लगा। वह घुराड़ी, लोधिया और हल्द्वानी की संपत्ति को अपने नाम करने को कहने लगा। मना करने पर उसने धमकी दी की तरुण को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रात में करीब दो बजे तक उसने हंगामा काटा, तीन सितंबर को भी सुबह 10 बजे घर आकर धमकी दे रहा था। बहन का आरोप है कि बीते साल 15 नंवबर से वह भाई तरुण को प्रताड़ित कर रहा था।
तरुण की बहन ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जमीनी विवाद में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बहन की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोतवाल अरुण कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें