फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, शिक्षक और 7 बच्चे घायल

Thu, 05 Oct 2023 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने सात विद्यार्थियों को ले जा रहे शिक्षक की कार नगर के पास टाटीक में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
Road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने सात विद्यार्थियों को ले जा रहे शिक्षक की कार नगर के पास टाटीक में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की हालत गंभीर हैं, जिसे देखते हुए उन्हें हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार, बाकि बच्चों को अल्मोड़ा के अस्पतालों में ही भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

घायलों में शिक्षक प्रकाश चंद्र, विद्यार्थी पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य और लीला आर्य है। डॉक्टर्स का कहना है कि सभी को गंभीर चोट आई हैं। एक विद्यार्थी को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें