फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारदेवी के निकट गधोली स्थित द कुमाऊ रिजार्ट में ठहरे हैं ब्रिटीश उच्चायुक्त एलिस

विज्ञापन
कसारदेवी के गधोली के द कुमाऊ रिजार्ट में ठहरे हैं ब्रिटिश उच्चायुक्त। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस चार दिवसीय दौरे पर सपरिवार अल्मोड़ा पहुंचे हैं। वह कसारदेवी के पास गधौली स्थित द कुमाऊं रिजॉर्ट में ठहरे हैं। बताया जा रहा है कि वह कसारदेवी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत दिखे। रिजॉर्ट में उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

एलिस शुक्रवार को कसारदेवी पहुंचे। हिंदू नव संवत्सर और पहले नवरात्र पर उन्होंने शनिवार को चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वेल देवता मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम किया। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट में उन्हें पहाड़ी व्यंजन गहत की दाल, भट् की चुड़कानी, मुली गड़ेरी की सब्जी समेत अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। एलेक्स के साथ उनके परिवार को भी पहाड़ी व्यंजन पसंद आ रहे हैं। रिजॉर्ट कर्मियों के अनुसार रविवार को उन्होंने हिमालय के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया।
खुफिया सूत्रों के अनुसार उनका सोमवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि एलेक्स को भारतीय व्यंजन काफी लुभाते हैं। आए दिन वह भारतीय व्यंजनों के साथ अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें