फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा ने खरीदे नामांकन के चार सेट

Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में संचालित आरओ कार्यालय में मौजूद जिला निर्वाचन अ​धिकारी विनीत तोमर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा ने पहले दिन ही नामांकन पत्रों की खरीद में तेजी दिखाई। पार्टी ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया ने भी अपनी ताल ठोकी है। पार्टी के नाम पर भी नामांकन पत्रों के चार सेट की खरीद हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट में संचालित एआरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की तरफ से दोपहर को पार्टी पदाधिकारी आजाद खान नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। एआरओ जयवर्द्धन शर्मा ने बताया कि उन्होंने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। इस सीट पर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रकाश चंद्र आर्या ने नामांकन पत्रों के दो सेट खरीदे। एआरओ ने बताया कि पहले दिन दो ही पार्टियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। कहा कि 28 मार्च तक नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें