फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के बाद भिड़े भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ता, मुकदमा दर्ज 19-57-47

विज्ञापन
विवाद के दौरान सोमेश्वर चौराहे पर जुटी भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चुनावी परिणाम आने के बाद शनिवार को सोमेश्वर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मामला मारपीट तक पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मतगणना परिणाम निकलने के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता सोमेश्वर में विजय जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान कुछ आतिशबाजी भी की गई। शनिवार को कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सोमेश्वर चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं न उनके घर के आगे आतिशबाजी की और उनके साथ गालीगलौज भी की। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी चौराहे पर पहुंच गए और दोनों दलों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्ष एस दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए इससे कुछ देर चौराहे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। सूचना पर थाना प्रभारी अजेंद्र प्रसाद और सीओ राजन सिंह रौतेला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। दिनदहाड़े बीच बाजार में चुनावी झगड़ा होने से मामला गंभीर हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेेसियों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस के तीन और भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा के विजय जुलूस को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजन सिंह रौतेला, सीओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें