फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 10:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल। सल्ट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी एक किशोर ने नेपाली मूल की किशोरी के टेंट में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे पीटा। इस घटना में वह बेहोश हो गई तो किशोर मौके से फरार हो गया। नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे परिजनों के संरक्षण में सौंपा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोरी अपने मजदूर भाई के साथ सल्ट में रहती थी। बीते मंगलवार को वह टेंट में अकेली थी। इसी बीच स्थानीय निवासी एक किशोर टेंट में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसे पीट दिया। इस घटना में वह बेहोश हो गई तो वह मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे बेहोश देखा तो 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी देवायल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने आपबीती बताई। इस पर पीड़ित के भाई ने किशोर के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने किशोर को पकड़कर उसे परिजनों के संरक्षण में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354, 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें