फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पत्रकार वार्ता

Mon, 09 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि पर्यटन सुविधाओं का विकास करने से ही पहाड़ पर रोजगार के मौके बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र जागेश्वरधाम के विकास के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। यहां पर्यटन सुविधाएं जुटाई जाएंगी, ताकि सरकार को राजस्व मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सके।
विज्ञापन


कुंजवाल ने रविवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों से कहा कि जागेश्वरधाम क्षेत्र में पर्यटन की सुविधाएं बढ़ने से देश-विदेश के पर्यटक पहुंचेंगे। इससे जागेश्वर के साथ ही पाताल भुवनेश्वर, कटारमल, बैजनाथ, बागेश्वर, हाट कालिका, दूनागिरी आदि क्षेत्रों में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जागेश्वर महोत्सव, राज्योत्सव, योग महोत्सव के जरिए जागेश्वर क्षेत्र के प्रचार और प्रसार का कमा शुरू कर दिया है।

अगले साल यहां गर्मी के समय वृहद योग महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। सवाल का जवाब देते हुए कुंजवाल ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड प्रदेश की आत्मा है। वहां विधान भवन, सचिवालय समेत आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्थायी निर्माण स्थायी राजधानी की दिशा में सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे कदमों की सीढ़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने गैरसैंण सत्र में विधानसभा के भीतर विपक्ष द्वारा विधानसभा पीठ पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद, राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष चाहेगा तो नियमों के मुताबिक विधानसभा की रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, सूक्ष्मकर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, रमेश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें