फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज और दीपक ने जीती बाल विज्ञान कांग्रेस

Mon, 09 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा में 23वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई। जिला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नीरज बिष्ट, मीनाक्षी कांडपाल, कविता पपनै, सीनियर वर्ग में दीपक सिंह महरा, योगेश चंद्र जोशी, नवीन सिंह नगरकोटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बाल वैज्ञानिकों ने शोध पत्र, चार्ट, मॉडल भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मदनमोहन जोशी ने चयनित प्रतिभागियों से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। डाइट प्रवक्ता हरीश जोशी, प्रधानाचार्य महेश तिवारी, विनोद राठौर ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार प्रदान किए।

बताया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 29, 30 नवंबर को गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में होगी। संचालन जेपी तिवारी ने किया। इस मौके पर डीसी पंत, टीसी पांडे, कपिल नयाल, मनीष जोशी, प्रभाकर जोशी, डीसी पांडे, विशन राम, ललित जलाल, वीसी पांडे, प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें