फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद बीटीकेआईटी के मेस कर्मियों का अनशन स्थगित

विज्ञापन
अनशनकारी मेस कर्मचारियों को जूस पिलाते पूर्व विधायक पुष्पेश और अन्य।संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उपनल के माध्यम से नियुक्ति देने सहित तमाम मांगों को लेकर 130 मेस कर्मियों का क्रमिक अनशन लिखित समझौते के बाद फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित हो गया है। कालेज प्रशासन ने प्रशासकीय परिषद और वित्त समिति की बैठक में उपनल के माध्यम से समायोजन का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। समझौता वार्ता के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि 130 मेस कर्मचारी उन्हें भी उपनल के माध्यम से समायोजित करने की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से संघर्ष कर रहे थे, इस बीच उन्होंने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया था। सोमवार को पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, प्रभारी कुलसचिव, छात्रावास अधीक्षकों की आंदोलनकारियों के साथ समझौता वार्ता हुई।
तय हुआ कि कॉलेज प्रशासन मेस कर्मचारियों की रोजगार संबंधित मांगों के सापेक्ष संस्थान स्तर से शासन प्रशासन से पत्राचार करेगा, संस्थान की आगामी प्रशासकीय परिषद और वित्त समिति की बैठक में कार्मिकों को उपनल से समायोजित करने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। संस्थान और शासन स्तर पर इस संदर्भ में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी सूचना मेस कर्मचारी संघ को दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद आंदोलनकारियों ने एक माह तक आंदोलन स्थगित करने की सहमति बनी और क्रमिक अनशन पर बैठे किशोर बिष्ट, दीवान सिंह राणा को जूस पिलाकर आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया। समझौता वार्ता में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. अजीत सिंह, उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, छात्र अधीक्षक मयंक, छात्रा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना, मेस कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें