फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश हत्याकांड: एक आरोपी को बताया जा रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता, करन माहरा ने कहा- पार्टी का कोई नाता नहीं

Tue, 07 May 2024 02:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत के पास भतरौंजखान क्षेत्र के मोहनरी में गोवंश की हत्या के मामले नया मोड़ आया है। मामले में गिरफ्तार चार में से एक आरोपी को भाजपा ने कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए भतरौंजखान में जुलूस निकालते हुए पुतला फूंका। 
विज्ञापन
गोवंश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के मोहनरी में गोवंश की हत्या के मामले नया मोड़ आया है। मामले में गिरफ्तार चार में से एक आरोपी को भाजपा ने कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए भतरौंजखान में जुलूस निकालते हुए पुतला फूंका। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने साफ तौर पर कहा कि गिरफ्तार आरोपी से कांग्रेस पार्टी का कोई नाता नहीं है। 
विज्ञापन


सोमवार को मोहनरी में गोवंश हत्या के मामले का खुलासा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भतरौंजखान बाजार में जुलूस निकालते हुए कांग्रेस का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश ही हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी हरि सिंह कड़ाकोटी कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता है। घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी बताया। 

ये पढ़ें- Uttarakhand CRIME: महिला से पांच लाख ठगे...फिर दी जान से मारने की धमकी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


अब इस घटना के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ता की संलिप्तता सामने आई है तो पार्टी चुप है। घटना से साफ है कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को कठोर सजा नहीं मिली तो वे चुप नहीं बैठेंगे। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वहां पर त्रिलोक चंद्र भतरौंजी, जगत रावत, हरीश नैनवाल, गिरीश भट्ट, निकेश पांडे, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, कैलाश चंद्र पांडे, गणेश राम, नरेंद्र सिंह थे।

गोवंश की हत्या में शामिल हरि सिंह कड़ाकोटी का कांग्रेस से कोई नाता नहीं है। भाजपा पार्टी पर आरोप लगाने से पहले यह सिद्ध करे कि आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता है और उसकी पार्टी में सदस्यता है। प्रशासन भी भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस ने रानीखेत में पुतला दहन की अनुमति मांगी थी जो नहीं मिली। भतरौंजखान और भिकियासैंण में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन की अनुमति दी गई। गोवंश हत्या के मामले में एसआईटी जांच होनी चाहिए। विधायक के भाई और भांजे के मारपीट प्रकरण, विधायक के ऑडियो वायरल मामले से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा कांग्रेस के खिलाफ यह कुचक्र रच रही है। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन


भिकियासैंण में भाजपा ने भेजा सीएम को ज्ञापन
भिकियासैंण। मोहनरी में गोवंश  ही हत्या के मामले में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडियाली बाजार में कांग्रेस का पुतला जलाते हुए तहसीलदार रवि शाह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश हत्याकांड में शामिल होकर सनातन संस्कृति पर चोट पहुंचाने का काम किया है। वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह, दिनेश घुघुत्याल, प्रेम सिंह, बालम नाथ, पान सिंह, जीवन सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें