फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALMORA: कार से उतरते ही युवक पर झपटा गुलदार, घसीटते हुए ले गया 200 मीटर दूर; दिल्ली से गैरसैंण जा रहा था रमेश

Tue, 27 Feb 2024 08:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के सल्ट में शौच के लिए कार से उतरे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर तक ले गया। उसके संघर्ष के साथ ही कार सवार यात्रियों और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने से तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
तेंदुए का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के सल्ट में शौच के लिए कार से उतरे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर तक ले गया। उसके संघर्ष के साथ ही कार सवार यात्रियों और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने से तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया और उसकी जान बच सकी। हालांकि इस घटना में उसे गंभीर चोट आई हैं, उसका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गैरसैंण निवासी रमेश खत्री (43) अपने परिजनों के साथ एक कार से अपने घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब तल्ला सल्ट के दानापानी चरीधार के पास उसने कार रोकी और शौच के लिए बाहर उतरा। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले गया। दोनों के बीच कुछ मिटन तक संघर्ष चलता रहा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और परिजनों ने शोर मचाने के बाद तेंदुए भाग गया, इससे उसकी जान बच गई।

ये पढ़ें- Haldwani: अब मलिक का जेल से बाहर निकलना मुश्किल, इस धारा में मिल सकती है उम्रकैद की सजा; जानें क्या है यूएपीए
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने उसके गले और शरीर में पंजों से गहरे घाव बना डाले। परिजनों ने उसे उपचार के लिए रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है और लोग दिन दहाड़े भी अकेले घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें