फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखनाद रैली से उत्तराखंड नवनिर्माण का आश्वासन दे गई आप

विज्ञापन
रानीखेत में विजय शंखनाद रैली निकालते आप कार्यकर्ता। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश में तीसरे विकल्प का रास्ता तलाश रही आम आदमी पार्टी ने भी अब कसरत तेज कर दी है। रानीखेत विधानसभा में विजय शंखनाद रैली के माध्यम से पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां ने जहां उत्तराखंड नवनिर्माण का आश्वासन दिया, वहीं आम जनता, बेरोजगारों के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। कहा कि दिल्ली के विकास मॉडल और दिल्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उत्तराखंड की जनता आप को समर्थन दे रही है।
विज्ञापन

यहां खड़ी बाजार में रैली के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां ने कहा कि आप काम की राजनीति करती है। कहा कि जब दिल्ली में सब कुछ मुमकिन हो सकता है तो उत्तराखंड का भी नवनिर्माण करेंगे। कहा कि स्कूल अस्पताल, रोजगार, पलायन जैसी गंभीर समस्याओं से प्रदेश 21 साल बाद भी जूझ रहा है लेकिन यहां की सरकारों ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आप पार्टी के कार्यों को देखते हुए एक मौका आप को देने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में गांधी चौक से विधानसभा क्षेत्र में विजय शंखनाद रैली निकाली गई। पार्टी के केंद्रीय प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे कार्यों को देखते हुए जनता ने आगामी चुनावों में राज्य में आप की सरकार बनाने का निर्णय लिया है। वहां पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी, जिला सचिव नंदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कृपाल राम, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, नगर अध्यक्ष पुष्पा देवी, विधानसभा अध्यक्ष गीता चंद्रा, खुशाल राम आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें