फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद में नामांकन आज

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद में सभासद चुनाव का नामांकन शनिवार को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी रिटर्निंग आफिसर होंगे। एसडीएम ने छावनी कार्यालय में नामांकन की व्यवस्थाएं देखी। इधर सातों वार्डों के लिए शुक्रवार देर शाम तक 53 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नाम वापसी 16 दिसंबर तक है जबकि मतदान 11 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

छावनी परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह से जानकारी हासिल की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। कैंट बोर्ड में सात वार्ड हैं, 12071 मतदाताओं में से 6666 पुरुष तथा 5405 महिला मतदाता हैं। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को छावनी कार्यालय, नरसिंह मैदान, बैंक बिल्डिंग, सीतापुर आंख अस्पताल, मालरोड, नेशनल इंटर कालेज और छावनी औषधालय में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक कुल 53 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें