फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

863 मतदेय स्थलों में 5,24,794 मतदाता वोट देंगे

Sun, 08 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां ने पूरी कर ली हैं। जिले के छह विधानसभा सीटों में 863 मतदेय स्थलों में 5,24,794 मतदाता वोट डालेंगे। श्री बंसल कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि जिले में 5,24,794 मतदाताओं में 2,67,021 पुरुष और 2,57,773 महिला मतदाता हैं। जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6051 है। चुनाव कराने के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 83 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। चार जोनल और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। चुनाव में 4600 मतदान कर्मी लगाए जाएंगे। इन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 251 बसें लगाई जाएंगी। 90 बसें और 73 ट्रक पुलिस के लिए होंगे। चुनाव कार्य में 250 हल्के वाहन भी लगाए जाएंगे। चुनाव के लिए छह वीडियो सर्विलांस टीमें, 18 उड़न दस्ते, सहायक व्यय प्रेक्षक की छह टीमें, मदिरा अनुवीक्षण के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। 
विज्ञापन



श्री बंसल ने कहा कि पिछले सालों में 50 से 55 फीसदी वोटिंग रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  जिले में पांच किमी दूरी पर 794 मतदेय स्थल, 5 से 10 किमी की दूरी पर 67 मतदान स्थल हैं। जबकि 10 से अधिक दूरी पर खजुरानी (द्वाराहाट) और सिमल्टी (अल्मोड़ा) हैं। 61 मतदेय स्थलों में जाड़े के मौसम में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यहां मतदान कर्मियों पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।


अल्मोड़ा। चुनाव के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 और टोल फ्री नं. 1950 है। निर्वाचन कार्यालय का दूरभाष नंबर 233214 है। चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किए जाने वाले प्रचार पर भी नजर रखी जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया में किया जाने वाला खर्च प्रत्याशियों के चुनाव व्यय में जुड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। रानीखेत तहसील मुख्यालय में रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट विधानसभा सीट, जबकि अल्मोड़ा में अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों को अल्मोड़ा और रानीखेत से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें