अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस जुवेनाइल और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला में लावारिस, गुमशुदा और विधि विवादित बच्चों के संबंध में जुवेनाइल एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों, प्रक्रियाओं, परेशानियों और उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस कार्यालय में हुई इस कार्यशाला में सभी ने आपसी तालमेल बनाए रखते हुए जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर पॉक्सो एक्ट के प्राविधानों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रशांत जोशी, एपीओ अभियोजन अरुण गौड़, जेजे बोर्ड के सदस्य खड़कपाल सिंह अधिकारी, हेमलता भट्ट, सीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा, विशेष किशोरी गृह की अधीक्षिका प्रेमा आर्या, शिशु बाल गृह की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, किशोरी बाल गृह की अधीक्षिका माया पांडे, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।