हिंदी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में हिंदी दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन हिंदी को देश की मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को समझने के लिए हिंदी को जानना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भी हिंदी भाषा का ज्ञान अति आवश्यक है। हिंदी की रचनाओं ने आज व्यक्ति का जीवन बदल दिया है। हिंदी भाषा देश की एकता और अखंडता को बचाती है। ऐसे में हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करना होगा। इस मौके वरिष्ठ आचार्य केदार दत्त मिश्रा, विनोद चंद्र जोशी, गिरिजा किशोर पाठक, महेश जोशी, राजेश लोहनी, हरीश मेहता, संजय जोसी, नवीन जोशी, भुवन पांडे, आनंद उप्रेती, विशन बिष्ट, ओम प्रकाश, हरीश बिष्ट, आनंद भट्ट, पूनम जोशी, पुष्पा महेरा आदि उपस्थित थे।
उधर जागनाथ इंटर कालेज शौकियाथल में भी कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार बुधोड़ी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक संजय जोशी, प्रकाश चंद्र, जितेंद्र सिंह तिलारा, आनंद सिंह मेहरा, दीवान राम, भुवन चंद्र लोहनी, गोविंद कार्की आदि उपस्थित थे। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में माया, लक्ष्मी, पंकज, निर्मला अव्वल रहे। जबकि कविता प्रतियोगिता में सुर्यदेव, दीपिका, गोदावरी, हिमानी और निबंध प्रतियोगिता में रश्मि सत्यवली, तनुजा, ममता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उषा डोगरा, डॉ. आशुतोष, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ. अजय, डॉ. पूनम, दीपक जोशी, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।
एसएसबी सहित विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिंदी दिवस के अवसर पर रानीखेत जीजीआईसी में बच्चों के बीच भाषण, कविता, चित्रकला सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुई। भाषण, कविताओं के माध्यम से कई छात्राओं ने हिंदी का महत्व बताया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने कविता संग्रह अभिव्यक्ति से व्यथा हिंदी की कविता का वाचन करते हुए हिंदी की दशा और दिशा पर चर्चा की। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित चित्रकला, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिताओं की अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत वाद विवाद, निबंध लेखन, ड्राफ्टिंग, अंत्याक्षरी आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई। अव्वल प्रतिभागियों को उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने पुरस्कार बांटे। ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में हिंदी दिवस मनाया गया। बच्चों के बीच सुलेख, कविता लेखन, भाषण, कविता वाचन सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें दीक्षा, कृतिका, नेहा, पुनीत, रोहित, हर्षित, कमल, विक्रम, साहिल, रक्षित, उज्ज्वल, साक्षी, पवित्रा, शुभांगी आदि ने बाजी मारी। प्रबंधक नरेंद्र कुमार, भुवन बिष्ट, हरी सिंह, मुन्नी जोशी, अनीता अधिकारी, सुमन अधिकारी आदि ने पुरस्कार बांटे।