अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका अल्मोड़ा, चिलियानौला के अलावा नगर पंचायत चुनाव द्वाराहाट और भिकियासैंण में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र और मतदेय स्थल का चुनाव कर लिया गया है। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय ने चिन्हित स्थलों को स्वीकृति के लिए आयोग को भी भेज दिया है।
विस्तारीकरण के बाद अल्मोड़ा नगर पालिका में 13 वार्ड हैं। इनमें 14 मतदान केंद्र और 26 मतदेय स्थल हैं। जिसमें से आठ मतदान केंद्र और 16 मतदेय स्थल संवेदनशील और छह मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल अति संवदेनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी त्रिलोक सिंह नगरकोटी ने बताया कि नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत में सात वार्ड हैं। यहां तीन मतदान केंद्र और सात मतदेय स्थल हैं। जिसमें तीनों मतदान केंद्रों को और सात मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया हैं।
नगर पंचायत द्वाराहाट में चार वार्ड, चार मतदान केंद्र और चार मतदेय स्थल हैं। जिसमें चार मतदान केंद्र और चार मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
भिकियासैंण में चार वार्ड दो मतदान केंद्र और चार मतदेय स्थल हैं। जिसमें एक मतदान केंद्र और एक मतदेय स्थल संवेदनशील और एक मतदान केंद्र और तीन मतदेय स्थल अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वीकृति के लिए इसे आयोग को भेजा गया है।
11,895 महिला और 11,898 पुरुष मतदाता
पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
अल्मोड़ा पालिका के अंतर्गत कुल मतदाता 23,793 में से 11,895 महिला और 11,898 पुरुष मतदाता हैं। इनमें 5575 मतदाता एससी, 207 मतदाता एसटी और 2536 मतदाता ओबीसी वर्ग के हैं।