फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के लिए डीएम ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चयनित पनुवाद्योखन, दशौली वडियार और नाटाडोल गांव में विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष को पूरी जिम्मेदारी के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर इस सघन अभियान के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि चयनित गांव पनुवोद्योखन में शून्य से दो वर्ष तक के दो, दशौलावडियार में 38 और नाटाडोल में 62 बच्चे हैं। वहीं दशौली वडियार में पांच और नाटाडोल में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

जिसमें तीन-तीन एएनएम, आशा कार्यकर्ता और दस आशा सहायक हैं। उन्होंने बताया कि नाटाडोल के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.एके सिंह, दशौली वडियार के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित और पुनवाद्योखन के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तपन शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मिशन इंद्रधनुष 2014 में शुरू किया गया था। इस योजना में सात बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीका लगाने और उनकी संपूर्ण जांच की जानी है। कार्यक्रम के बारे में डॉ. एके सिंह, डब्ल्यूएचओ डॉ. मनु खन्ना और डॉ. एस मल्होत्रा ने भी विचार रखे।

बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, सीएमओ डॉ. निशा पांडे, डॉ. सविता ह्यांकि, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें