फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों को नहीं मिला अप्रैल का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका के कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द वेतन आहरित नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका में 287 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस बार इन सभी कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिल सका है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।

नगर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी और स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश केशरी ने कहा कि करीब 90 लाख रुपये अप्रैल का वेतन नहीं आया है। जिससे कर्मचारियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं, जबकि शासन में एक माह पहले ही ग्रांट आ गई थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने प्राधिकार पत्र भेजने में काफी विलंब कर दिया जिससे मई आधा महीना गुजर गया, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि इस बार शासन से प्राधिकरण पत्र नहीं आया है जिसके कारण कर्मचारियों को वेतन देने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस माह में कर्मचारियों का वेतन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें