फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट नहीं उठाएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अगर आप मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, पैथोलॉजी चलाते हैं तो बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण आपको स्वयं करना होगा। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का हवाला देते हुए नगर पालिका ने सभी अस्पताल समेत मेडिकल स्टोर, क्लीनिक संचालकों को पत्र भेजकर आगाह कर दिया है। पालिका ने भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वर्तमान में सरकारी, निजी अस्पतालों के अलावा मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, पैथोलॉजी आदि जगहों में हर रोज बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट जमा होता है। जिसे नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा फेंका जाता है, लेकिन अब पालिका बायोमेडिकल वेस्ट नहीं उठाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि अब मेडिकल स्टोर, अस्पताल, क्लीनिक संचालकों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन 2016 के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें बायोमेडिकल वेस्ट को फेंकने के लिए अपने स्तर से व्यवस्था करनी होगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका से सभी मेडिकल स्टोर, क्लीनिक संचालकों और अस्पतालों को पत्र भेजकर आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें