फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदर तथा आवारा कुतों का बढ़ा आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मुहल्लों में कटखने बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। इनके भय से लोग अकेले आवाजाही करने से कतरा रहे हैं। लोगों की यहां हुई बैठक में बंदरों व आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की गई। बैठक में लोगों ने कहा गया कि नगर के खोल्टा, सुनारीनौला, तिलकपुर, थपलिया आदि मोहल्लों में कटखने बंदर व आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


बंदर घरों के आगे खेतों में उगाई सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार बंदर घर के भीतर घुस कर सामान उठा ले जा रहे हैं। बंदरों को भगाने की कोशिश करने पर वह उल्टा लोगों पर झपट जाते हैं। इस संबंध में कई बार वन विभाग तथा नगर पालिका को सूचना दी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बैठक में मोहन कांडपाल, महेश बिष्ट, प्रेम तिवारी, खष्टी पांडे, मुन्नी पंत, शांति जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, मीनाक्षी जोशी, पदमा जोशी, दिनेश जोशी, बुद्धिबल्लभ जोशी, बसंती जोशी, दीपा जोशी, सीएल वर्मा, मथुरा दत्त मिश्रा, उमा जोशी आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें