फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ओपीडी देखने वाले महिला डाक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में शनिवार से ओपीडी में डाक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी। पिछले चार पांच दिनों से अवकाश पर चल रही संविदा पर तैनात वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. ऊषा उप्रेती ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ओपीडी देखी।
विज्ञापन


जबकि दूसरी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इंदू पुनेठा शनिवार से ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। हालांकि महिला अस्पताल से संबद्ध बेस अस्पताल की दो महिला डाक्टर अभी भी लंबे समय से अवकाश पर हैं। इधर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि जब तक महिला विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती नहीं होती थोड़ा दिक्कत रहेगी। उन्होंने बताया कि उनके प्रयास के बाद महिला अस्पताल में आपरेशन थियेटर की सफाई के लिए फ्यूमिगेटर मशीन आ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें