फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संकाय और बीए की टीम ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर की अंतर संकाय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सोमवार को खेले गए मैचों में विज्ञान संकाय और बीए की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


स्टेडियम में पहला मैच विज्ञान संकाय और दृश्यकला संकाय (बीएफए) के बीच खेला गया। जिसमें विज्ञान संकाय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-1 गोल के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। विज्ञान संकाय की ओर से अंकित बोरा ने तीन, राजू तिवारी ने दो और हेमंत ने एक गोल किया। बीएफए की ओर से मोहन ने एक गोल दागा।
विज्ञापन


दूसरा मैच बीए और विधि संकाय के मध्य हुआ। जिसमें बीए की टीम ने चार-एक गोल से जीत हासिल की। बीए की टीम की ओर से हिमांशु ने दो और उदय, कमल ने एक-एक गोल किया। मैचों के रेफरी मनोज सनवाल, उदय कुमार, मोहन भट्ट, धीरज भट्ट, कमलेश तिवारी, आशीष जंगपांगी थे। प्रतियोगिता लियाकत अलीखान की देखरेख में चल रही है। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस बिष्ट ने किया। इस अवसर पर जीएल वर्मा, डीके सेन, श्याम भट्ट, विनीत बिष्ट, विकास कन्नौजिया, जगदीश चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें