फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगलोट में दो सौ से अधिक हरे पेड़ों पर चली आरी

विज्ञापन
कौसानी के डुंगलोट में काटे गए हरे पेड़ - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डुंगलोट (कौसानी) में 200 से अधिक हरे पेड़ों को भू स्वामियों ने कटवा दिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो जेसीबी सीज कर जमीन के दो मालिकों पर केस दर्ज किया है। वहीं, डीएफओ हिमांशु बागरी ने अवैध खनन और हरे पेड़ों के कटान के मामले में एक जांच समिति गठित की है। बताया गया कि यह स्थल कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी का प्रिय स्थल है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि डुंगलोट में नीरज जोशी और रमेश जोशी समेत एक अन्य व्यक्ति की कई नाली जमीन है। इन परिवारों से हल्द्वानी के कुछ लोगों ने कॉटेज निर्माण के लिए लीज पर जमीन ली है। आरोप है कि इस जमीन पर डीएफओ और डीएम की अनुमति के बगैर दो सौ से अधिक बांज, चीड़, फल्याट, बुरांश आदि प्रजाति के हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। साथ ही यहां पर अवैध खनन कर सड़क का निर्माण भी करा दिया।
वन रक्षक आनंद सिंह रावत को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डीएफओ और वन रेंजर को मामले की जानकारी दी। डीएफओ के निर्देश पर वन रक्षक ने डुंगलोट निवासी नीरज जोशी और रमेश जोशी के खिलाफ एसटू काट दिया। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने दो जेसीबी सीज की है। इधर, उपपा के पीसी तिवारी, वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी, पर्यावरण प्रेमी भुवन पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रकाश कोहली, बबलू नेगी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें