फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17126 ने दी हाईस्कूल, इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
अल्मोड़ा के जीआईसी द्वारसों में परीक्षा के बाद सहपाठियों के साथ प्रश्न पत्र को लेकर गुफ्तगू करत? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार से हाईस्कूल, इंटर की प्री बोर्ड और अन्य कक्षाओं की वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू हो गई है। 17126 छात्र-छात्राओं ने प्री बोर्ड और 18948 ने वार्षिक गृह परीक्षाएं दी। प्री बोर्ड और वार्षिक गृह परीक्षा के लिए बच्चे पूरी तरह से तैयार दिखे। बच्चों ने बताया कि पहले दिन प्रश्न पत्र में कई सवाल पूरे आए थे। उन्हें आशानुरूप अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 17126 छात्र-छात्राओं ने प्री बोर्ड परीक्षा दी। जिसमें 8,821 हाईस्कूल और 8,305 इंटर के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। प्री बोर्ड परीक्षा के साथ ही कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। 18948 छात्र-छात्राओं ने वार्षिक गृह परीक्षाएं दी। परीक्षाओं को लेकर बच्चों ने व्यापक तैयारियां की थीं। पहले दिन बच्चे परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए हैं। सहपाठियों के साथ परीक्षा को लेकर अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि पहला प्रश्न पत्र अच्छा गया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पहले दिन प्रश्न पत्र अच्छा रहा है। कई सवाल पढ़े आए थे। जिससे परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
पहले दिन हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। 14 सवाल ऐसे थे जिसमें पूरे के पूरे अंक मिलने की उम्मीद है। यदि कुल अंकों की बात करे तो 90 अंक आने की आशा है। परीक्षा के लिए काफी तैयारियां की है। प्री बोर्ड शुरू होने से पहले ही पुराने पेपरों से भी सहायता ली।
विज्ञापन

- दिया राजोरिया, कक्षा 12 जीआईसी हवालबाग अल्मोड़ा
हिंदी का पेपर अच्छा गया है। अधिकतर सवाल पढ़े हुए आए थे। 11-12 सवालों में पूरे के पूरे अंक मिलने की आशा है। हिंदी में 70 अंक मिलने की उम्मीद है। प्री बोर्ड की काफी दिनों पहले से ही तैयारियों जुटी थीं। अन्य प्रश्न पत्र भी ठीक जाने की आशा है।
- प्रियंका नेगी, कक्षा 12 जीआईसी हवालबाग अल्मोड़ा
प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का फायदा मिला है। पहले दिन सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र हुआ जो काफी अच्छा हुआ है। अधिकतर सवाल पढ़े हुए आए थे। प्री बोर्ड के बाद बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। समय कम है फिर भी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
- विजय, कक्षा 10 जीआईसी द्वारसों
परीक्षा को लेकर मन में कोई डर नहीं है। तैयारी अच्छी होने से पहला पेपर काफी ठीक गया। अन्य प्रश्न पत्रों में भी पढ़े हुए सवाल आने की आशा है। प्री बोर्ड के बाद बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बार और विषयों का रिविजन करूंगी ताकि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक आ सके।
विज्ञापन

- नैन्सी बोरा, कक्षा 10 जीआईसी द्वारसों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें