फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीयर-शराब की 14 पेटी के साथ ठेके का सेल्समैन और अनुज्ञापी गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कार भी सीज की
विज्ञापन



अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने बीयर की 10 और शराब की चार पेटियां बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन और दूसरा दूसरी दुकान का अनुज्ञापी है। दाेनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कार भी सीज कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात देघाट थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस ने देघाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। केदार-चचरोटी-स्याल्दे तिराहे पर कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार सवार श्याम सिंह मनराल निवासी ग्राम बसेड़ी तहसील भिकियासैंण और राजेंद्र सिंह रावत निवासी खदड़ी खड़क माप श्यामपुर थाना कोतवाली ऋषिकेश जिला देहरादून के पास बीयर की 10 और शराब की 4 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी श्याम अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है। जबकि राजेंद्र अंग्रेजी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। दोनों ही शराब स्याल्दे से बाजखेत की तरफ ले जा रहे थे, जिसे होली में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। श्याम पूर्व में भी इसी कार से अवैध तरीके से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें