फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सप पर छुट्टी मांगने पर डीएम ने वेतन रोका, स्पष्टीकरण भी मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विद्युत वितरण खंड भिकियासैंण के अधिशासी अभियंता को व्हाट्सएप पर अवकाश मांगना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश देते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने के अलावा कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते दिन विद्युत वितरण खंड भिकियासैंण के अधिशासी अभियंता मो. अफजल ने अस्वस्थता के कारणों का हवाला देते हुए अधीक्षण अभियंता को व्हाट्सएप मैसेज किया और घर चले गए। जबकि अवकाश के संबंध में डीएम की ओर से बिना उनकी अनुमति के अवकाश पर जाने पर रोक लगी है।

जिलाधिकारी ने आदेशों का पालन नहीं करने पर मो. अफजल को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण और अस्वस्थता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी और कोषाधिकारी उप कोषागार भिकियासैंण को अग्रिम आदेश तक मो. अफजल का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें