फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर बम-बम और हर-हर महादेव

Thu, 01 Aug 2013 10:25 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात से कांवड़ियों ने सभी बंधन तोड़ दिए हैं। इनकी भीड़ के सामने प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से वापसी के द्वार पूरी तरह खोल दिए गए हैं। अब चारों ओर बम-बम और हर-हर महादेव के निनाद सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


भक्तों और अभिषेक के बीच केवल चार दिन शेष रह गए हैं। चार वर्ष बाद महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को पड़ रहा है। बुधवार देर रात कांवड़ियों की वापसी की भीड़ इस कदर बढ़ी कि प्रशासन को राष्ट्रीय राजमार्ग से वापसी करानी पड़ी।

कांवडियों की भीड़ के आगे प्रशासन बेदम
भीड़ के सामने प्रशासन विवश हो गया। पूरी रात सिंहद्वार से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग पर कांवड़िए चलते रहे। बृहस्पतिवार को दिन में भी कांवड़ियों की भीड़ दोनों नहर पटरी मार्गों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से भी वापस लौटती रही।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने के कारण हरिद्वार में भी चारों ओर कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए। तड़के चार बजे से कांवड़ियों की बड़ी वापसी शुरू हुई और दिनभर चलती रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों का आगमन भी जारी रहा।

शुक्रवार को पैदल कांवड़ियों की आखिरी खेप होगी रवाना
शुक्रवार को पैदल कांवड़ियों की आखिरी खेप रवाना हो जाएगी। उसके बाद समीपवर्ती जनपदों के कांवड़िए शेष रह जाएंगे। हरकी पैड़ी पर कांवड़ भरकर कांवड़धारी सोल क्षेत्र के साथ-साथ मुख्य नगरीय क्षेत्रों से भी लौट रहे हैं।

प्रशासन इन्हें शिवमूर्ति से बाहरी मार्ग पर मोड़ रहा है। लेकिन तुलसी चौक होते हुए कांवड़िए पुन: देवपुरा के रास्ते नगरीय मार्ग से वापस लौट रहे हैं। ऋषिकुल पुल से भी कांवड़िए नगर में प्रवेश कर नगरीय मार्ग से ज्वालापुर की ओर बढ़ रहे हैं।

चंडी घाट से श्यामपुर कांगड़ी के रास्ते कांवड़ियों की बड़ी वापसी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए हो रही है। मुरादाबाद मंडल के कांवड़िए इसी रास्ते से वापस लौट रहे हैं। आखिरी दिनों में डाक वाहनों का आगमन तेज गति से शुरू हो गया है।

कांवड़ियों का आगमन जारी
दोपहिया और चौपहिया वाहनों से डाक कांवड़ियों का आगमन लगातार जारी है। सजावटी कांवड़ बेचने के लिए रात के समय समूचा मध्य हरिद्वार एवं ज्वालापुर नगरवासी सड़कों के दोनों ओर बैठ जा रहे हैं और बम-बम का जयघोष कर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें