फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कर्नल कोठियाल ने कहा, भाजपा-कांग्रेस की फ्रेंडली पॉलिटिक्स का पर्दाफाश करेगी आम आदमी पार्टी

Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियों के नेता अंदरखाने एक दूसरे से मिले हुए हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से जाहिर हो चुका है कि, कैसे उन्होंने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले में लचीलापन दिखाते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर कार्रवाई होने से बचाया...
विज्ञापन
कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल कोठियाल ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच एक सांठगांठ है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार पर खुलकर विरोध नहीं करती। इसी प्रकार जब कांग्रेस की सरकार होती है तब भाजपा भी उसके भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहती है। उन्होंने कहा कि इसी फ्रेंडली पॉलिटिक्स के कारण यहां बारी-बारी से दोनों राजनीतिक दल सत्ता में आते हैं और उनका काम चलता रहता है जबकि जनता परेशान होती रहती है। आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते ही यह खेल खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


आप नेता का यह बयान पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान के बाद आया है जिसमें कथित तौर पर उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक भ्रष्टाचार के मामले में बचाने की बात कही है। हरक सिंह रावत उस समय कांग्रेस सरकार में मंत्री थे।

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियों के नेता अंदरखाने एक दूसरे से मिले हुए हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से जाहिर हो चुका है कि कैसे उन्होंने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले में लचीलापन दिखाते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर कार्रवाई होने से बचाया। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें