फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सावधान रहें

Fri, 05 Jul 2013 06:09 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अगले 72 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासतौर पर कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर समेत गढ़वाल के चमोली जिले में भारी बारिश संभावित है।
विज्ञापन


यहां 70 से 90 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर भी 30 से 50 मिलीमीटर तक बरसात हो सकती है।

पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

मंगलवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ीं। 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई। लगभग सभी स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। क्षेत्रीय मौसम प्रादेशिक केंद्र दिल्ली ने भी 5 से 6 जुलाई के बीच उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उसकी मानें तो इस दौरान 70 से 130 मिमी बारिश हो सकती है।

अलबत्ता यह बीती 15-17 जून को हुई तबाही वाली बारिश के मुकाबले कम है। उस दौरान तीन दिन में 600 मिमी से अधिक बारिश हुई थी।

पहली बार जारी कर रहे अनुमान
केवल तापमान और बारिश की रिकार्डिंग ही जारी करने वाला मौसम विभाग आपदा के बाद से बारिश से जुड़ा अनुमान भी जारी कर रहा है। ऐसा सामान्य जन के लिए पहली बार जारी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सचेत रहने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सप्ताह भर पूर्व जारी की चेतावनी
इस बार दो दिन में अधिकतम 260 मिमी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में वर्तमान हालात को देखते हुए क्षेत्रीय मौसम प्रादेशिक केंद्र दिल्ली से तकरीबन सप्ताह भर पूर्व चेतावनी जारी की है। अमूमन यह चेतावनी महज 48 घंटे पहले दी जाती है।

दून में मौसम ने बदला रंग
दून में मौसम ने कई बार रंग बदला। कभी बादल छाए तो कभी धूप ने तपाया। बादल न बरसने की वजह से उमस ने लोगों को बेचैन किए रखा। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 98, जबकि न्यूनतम 75 दर्ज किया गया। दून में बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

फजीहत के बाद हुआ अलर्ट
अलर्ट न रहने को लेकर काफी फजीहत झेलने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से दिया जाना अलर्ट फिर शुरू हो गया है। उसने एसएमएस के जरिये मौसम का अपडेट दिया है, जिसमें अगले 72 घंटे में भरी बारिश की चेतावनी दी गई है।

48 से 72 घंटे सचेत रहें
प्रदेश के कई स्थानों पर 48 से 72 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है, लिहाजा लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
-आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग

पूरे उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा रंग
मानसून की बारिश सप्ताह के अंत में एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में फिर रंग दिखाने वाली है। तीन जुलाई तक पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अलावा उत्तर प्रदेश, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक ओपी सिंह बताते हैं कि सप्ताह के अंतिम तीन दिन में मानसून के बादल उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा बरसेंग।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें