फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर रहिये, करवट ले सकता है मौसम

Sat, 22 Jun 2013 10:24 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संभलकर रहिये, मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। दून में भी आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं बारिश पड़ सकती है।

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा, अलबत्ता बादल बरसे नहीं। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

हर तीन घंटे में मौसम का मिजाज
सुबह 5.30 बजे-25.2
सुबह 8.30 बजे-28.0
सुबह 11.30 बजे-30.6
दोपहर 2.30 बजे-32.8
शाम 5.30 बजे-32.0

यूं दर्ज हुआ आर्द्रता का माप
अधिकतम प्रतिशत-86
न्यूनतम प्रतिशत-59

आगामी 25 से 27 जून तक मध्यम बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी तक सटीक रहा है। आगामी रविवार 23 जून से 25 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश रह सकती है, जबकि इसके पश्चात आने वाली 27 जून तक मध्यम बारिश की संभावना है।
-आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें