फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकीनों के लिए राहत भरी खबर, सस्ती होगी शराब 

Wed, 20 Apr 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नई आबकारी नीति से औसतन छह रूपये सस्ती होगी शराब
  • नई नीति के तहत कंपनियों को नहीं देना होगा हैंडलिंग चार्ज
  • मंडी परिषद को प्रति पेटी 70 रुपये मिलता था हैंडलिंग चार्ज
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के शौकीनों को यह खबर राहत देने वाली है। शासन की ओर से एफएल टू की जगह पुरानी आबकारी नीति लागू किए जाने और कारोबार मंडी परिषद से छीन लिए जाने के बाद राज्य में शराब औसतन छह रुपये प्रति बोतल सस्ती हो सकती है। 
विज्ञापन


ऐसे में अब शराब के शौकीनों को प्रति बोतल औसतन छह रुपये कम देना होगा। उल्लेखनीय है कि एफएल टू आबकारी नीति के तहत शराब का कारोबार मंडी परिषद के हाथों में होने की वजह से प्रति पेटी 70 रुपये हैंडलिंग शुल्क वसूला जाता था। 

नई आबकारी नीति में अब समाप्त कर दिया गया है। इस हैंडलिंग शुल्क का बोझ शराब के शौकीनों पर पड़ता था। आबकारी विभाग के ही आंकड़ों नजर डाले तो राज्य में कुल मिलाकर सालाना 40 लाख पेटी शराब का कारोबार होता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हैंडलिंग शुल्क समाप्त होने से सस्ती होगी शराब

शराब - फोटो : demo pic
हैंडलिंग शुल्क के मद में मंडी परिषद को सालाना औसतन 28 करोड़ का राजस्व मिलता था। जिसमें से आधा हिस्सा यानी 14 करोड़ मंडी परिषद और बाकी 25-25 फीसदी लाभ जीएमवीएन और केएमवीएन को जाता था। लेकिन अब जबकि नई नीति के शराब निर्माता कंपनियां सीधे कारोबारी तक शराब पहुंचाएगी तो हैंडलिंग शुल्क समाप्त होने से शराब सस्ती होगी। 

अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि हैंडलिंग शुल्क समाप्त होने से शराब सस्ती होगी। हैंडलिंग शुल्क वसूले जाने से शराब की दरें औसतन छह रूपये मंहगी थी। जिसे शराब के शौकीनों से वसूला जाता था। 

बकौल अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह नई आबकारी नीति को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है जिसे लागू कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें