फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को तैयार हो रही देवभूमि

Thu, 14 Apr 2016 12:57 PM IST
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। 15 से 20 दिन तक पूरे प्रदेश में विभिन्न इवेंट्स में 36 गेम्स होंगे। ग्राउंड लेवल पर राष्ट्रीय स्तर के गेम्स लायक ग्राउंड बनाने की कोशिश विभाग की ओर से की जा रही है। एक वर्ष के भीतर लोकल ग्राउंड को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने में अधिकारी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में अक्टूबर या नवंबर माह में ये गेम्स होने की संभावना है। फाइनल डेट अभी तय नहीं हुई है। देहरादून में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वालीबाल, हॉकी सहित कई मुख्य गेम्स होंगे। राष्ट्रीय स्तर के 34 गेम्स में आईएस हॉकी और आईएस स्केटिंग जोड़कर 36 राष्ट्रीय स्तर के खेल राज्य में होने हैं। हालांकि अभी धरातल पर कई कमियां हैं लेकिन वर्ष 2018 से पूर्व इन सभी सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की मुहिम चल रही है।

देहरादून में होने वाले प्रमुख गेम्स के लिए सभी अवस्थापना विकास की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में एथलेटिक्स, हाईटेक स्टोटर्फ ग्राउंड, फुटबाल के लिए पवेलियन ग्राउंड सहित अन्य कई खेलों के लिए धरातल पर मूलभूत सुविधाएं और विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कई नए ग्राउंड तैयार किए जा रहे हैं। हरिद्वार में नया स्टोटर्फ ग्राउंड बनाया जा रहा है। हरिद्वार सहित देहरादून के हाईटेक ग्राउंड में स्टोटर्फ ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। ग्राउंड विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक खेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें