फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी के 16 हजार लोगों की दीवाली रहेगी 'काली'

Thu, 31 Oct 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी में रहने वाले 16 हजार लोगों की दीपावली इस बार फीकी रहेगी। इसका कारण उन्हें एक साल से पेंशन नहीं मिलना है।
विज्ञापन


आजीविका चलाना मुश्किल
टिहरी के वृद्धा, विकलांग और विधवाओं को सरकार अब तक पेंशन नहीं दे पाई है। जिससे लोगों को आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। पेंशन के इंतजार में ब्लॉक के करीब 16 हजार लोगों की आंखें पथरा गई हैं और सरकार बस मामला दिखाने की बात कह रही है।

समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 13 हजार वृद्ध, 1013 विकलांग और 2100 विधवा पेंशन धारक हैं। समाज कल्याण विभाग ने इन लोगों को चयनित कर आजीवन पेंशन देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण पेंशनधारकों को एक साल से पेंशन ही नहीं मिली है।
विज्ञापन


नमक, तेल खरीदना भी मुश्किल
बचुली देवी (पत्नी बच्चू ग्राम धनसाणी बासर) ने बताया कि जब सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन दी थी तब घर का खर्च चलने लगा था, लेकिन अब पेंशन जुलाई 2012 से बंद है। अब घर का नमक, तेल का खर्चा चलाना भी बमुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


उर्मिला देवी (पत्नी कुंदन सिंह ग्राम दुबडी ग्याहरा गांव) को मार्च 2013 से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुरुषोत्तम (ग्राम सेंदुल) ने बताया कि मुझे मार्च 2013 में पेंशन की स्वीकृति मिली थी, लेकिन तब से एक बार भी पेंशन नहीं मिल पाई है। बहुत मुश्किल से घर खर्च चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें