फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती फरमान:धर्म परिवर्तन पर छोड़ना पड़ा गांव

Sun, 01 Sep 2013 04:03 PM IST
बड़ौत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर सोनू से मोहम्मद सलीम बना युवक शनिवार की सुबह फिर अपने घर आया तो हड़कंप मच गया। भनक लगने पर तलागढ़ी मुहल्ले के लोग वहां जमा हो गए और सोनू से धर्म परिवर्तन न करने को कहा।
विज्ञापन


वह नहीं माना तो ग्रामीणों की पंचायत ने उसे गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। पुलिस ने युवक और उसके मां-बाप को थाने लाकर पहले पूछताछ की और उसके बाद युवक को बिनौली से बस में बैठाकर बाहर भेज दिया।

बिनौली गांव के तलागढ़ी मुहल्ला निवासी परशुराम के बेटे सोनू ने नाई का काम सीखकर पानीपत (हरियाणा) में छह साल पहले दुकान खोल ली थी और वहीं रहने लगा था। उसने इस्लाम धर्म ग्रहण करके अपना नाम मोहम्मद सलीम रख लिया था। गत 12 अगस्त को वह अपने घर आया था, तो उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह यह युवक फिर अपने घर आ पहुंचा और उसने अपने परिजनों को कहा कि तुम भी इस्लाम धर्म कबूल कर लो। माता-पिता ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। पंचायत में भी सोनू उर्फ मोहम्मद सलीम ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया है। उसके न मानने पर पंचायत ने उसे गांव में न घुसने और वहां से चले जाने का फरमान सुना दिया।

पंचयात के बाद परशुराम और उसकी पत्नी सुमित्रा थाने में पहुंचे और उन्होंने दो लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी है कि हमारे बेटे को उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। इस पर पुलिस ने युवक व उसके माता-पिता को सीओ बागपत मंशाराम गौतम के यहां पेश किया। वहां भी युवक सोनू उर्फ सलीम ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें