आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की बांस की कोठी से बरामद किया शिवलिंग
नियमित रूप से गांव के शिवलिंग जाता और वहां पर घंटों पूजन-अर्चन करता। सावन बीतने के बाद भी जब शादी नहीं हुई तो उसका पारा चढ़ गया। बीते शुक्रवार को वह मंदिर पहुंचा और शिवलिंग उठा ले गया। मंदिर के पीछे जाकर एक बांस कोठी में उसे छिपा दिया। ग्राम प्रधान ओपी सिंह ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मंदिर में पहुंच कर छानबीन की।
ग्रामीणों से पूछताछ के बाद छोटू पुलिस के संदेह के घेरे में आ गया। उसके हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ हुई तो चोरी का राजफाश हो गया। पुलिस ने शिवलिंग बरामद कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।
शादी न होने से परेशान युवक ने लगातार दो महीने मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद भी शादी नहीं हुई तो शिवलिंग चुरा लिया था। चोरी का खुलासा करके शिवलिंग बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। - रजनीकांत राजपूत,एसओ, महवोघाट