फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म कर रहा हूं जिंदगी: सुसाइड करने से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड को किया था फोन, कहा-तुमसे त्रस्त हो चुका हूं...

Mon, 06 Feb 2023 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक युवक ने गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दे दी है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दुष्कर्म के फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। युवक ने खुदकुशी से पहले अपनी प्रेमिका को फोन किया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मोहनलालगंज में सगाई के पांच दिन बाद खुदकुशी करने वाली घटना में पुलिस की जांच में एक अहम तथ्य सामने आया है। खुदकुशी करने से पहले दिलीप कुमार ने गर्लफ्रेंड को कॉल कर बोला था, तुमसे त्रस्त हो चुका हूं। 
विज्ञापन


अब मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं..। इतना कहने के बाद दिलीप ने कॉल कट कर दी थी। युवती ने दिलीप के रिश्तेदार को फोन कर ये जानकारी दी थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने मामले में राम भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज की चार छात्राओं पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

बिजनौर के शिवगुलामखेड़ा गांव निवासी दिलीप कुमार का शव शनिवार सुबह मोहनलालगंज के उत्तरगांव किनारे आम के बाग में पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला था।

बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी गर्लफ्रेंड ब्लैकमेल कर रही है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। ब्लैकमेलिंग के खेल में उसकी तीन और सहेलियां भी शामिल हैं। जो रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने इन सभी पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। टीम बनाई गई है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आशंका है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उनको इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन

इस तरह चलाते हैं ब्लैकमेलिंग का गैंग
दिलीप के सुसाइड में लिखी बातों की तस्दीक करना पुलिस ने शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह बनाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू करते हैं। दिलीप की शादी तय होने की वजह से आरोपियों को लगने लगा था कि अब वसूली बंद हो जाएगी। ऐसे में दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। दिलीप इनके जाल से बाहर नहीं निकल सका और जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, इस तरह के कई और भी गैंग सक्रिय है। जो हनीट्रैप के जरिये लोगों को फंसाकर वसूली करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें