फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नाथ को टूंडला स्टेशन पर रोका

Fri, 18 Oct 2013 09:03 PM IST
अमर उजाला, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में संकल्प सभा में भाग लेने जा रहे साधु-संतों व विहिप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बृहस्पतिवार रात टूंडला रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


इस बीच वैशाली एक्सप्रेस से जा रहे सांसद योगी आदित्यनाथ को रोका गया। उन्हें यहां से पुलिस के पहरे में गोरखपुर के लिए रवाना किया।

इसके अलावा कानपुर, लखनऊ व अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे 25 साधुओं को स्टेशन पर उतारा गया। साधुओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।

विहिप की 84 कोसी परिक्रमा के विरोध में अयोध्या में आयोजित संकल्प में भाग लेने जाने वाले साधुओं को रोकने के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस व सिविल पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, मथुरा-लखनऊ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग की।

राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेनों से पुलिस ने करीब 25 साधु-संतों को उतार वापस भेजा। साधुओं ने इस कार्रवाई पर नारेबाजी कर सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें