फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के विरोध पर महिला की हत्या, खुद किया सुसाइड

Mon, 28 Jan 2013 09:11 AM IST
सिकंदराबाद/ककोड़ (बुलंदशहर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शेरपुर गांव में एक युवक ने बहन की देवरानी से रेप की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने जेल जाने के डर से अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस और परिजनों का दावा है कि उन्होंने बाथरूम का गेट तोड़ दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतका के पति ने मृतक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ककोड़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के गांव शेरपुर में दिनेश अपनी पत्नी ममता (25) और बच्चों के साथ रहता है। दिनेश के बड़े भाई दुर्वेश का साला दीपांशु उर्फ चुनमुन (27) गांव नगला काला थाना बन्ना देवी अलीगढ़ का रहने वाला है। चुनमुन अक्सर बहन से मिलने शेरपुर आता-जाता था। शनिवार सुबह दिनेश काम पर चला गया।

करीब 10 बजे दिनेश के घर के बाथरूम से खून रिसता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा तो ममता गायब थी और बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाथरूम का गेट तोड़ा। खून से लथपथ चुनमुन और ममता का शव बाथरूम में पड़ा था। पास में एक तमंचा पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आला कत्ल को जब्त कर तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतका के पति दिनेश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पत्नी जब घर में अकेली थी तब चुनमुन घर पहुंचा। चुनमुन ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। विरोध करने पर चुननुम ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में जेल जाने के डर से चुनमुन ने भी खुदकुशी कर ली।

प्रेम प्रसंग की चर्चा
क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध की चर्चा है। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर भी प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही है। बता दें कि चुनमुन और ममता का भाई-बहन का रिश्ता था। क्योंकि ममता और चुनमुन की बहन का विवाह सगे भाइयों से हुआ था।

महिला की हत्या कर खुद को कैसे मारीं दो गोलियां?
शेरपुर में गोली लगने से अलीगढ़ निवासी युवक और उसकी बहन की देवरानी की मौत पर पुलिस की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। गांव में विवाहित प्रेमिका और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने की चर्चा थी, लेकिन चंद घंटों में पुलिस ने महिला की हत्या और युवक के खुदकुशी करने की कहानी पेश कर दी। पूरे घटनाक्रम को लेकर कुछ ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जो पुलिस की कहानी में झोल पैदा कर रहे हैं।

सवाल-1
ममता के सीने में एक गोली लगी है और दीपांशु उर्फ चुनमुन के सीने में दो गोलियां लगीं हैं। अगर पुलिस की कहानी पर विश्वास किया जाए तो कोई युवक अपने सीने में एक गोली मारने के बाद कैसे तमंचा लोड कर दूसरी गोली दोबारा अपने सीने में गोली मार सकता है?

सवाल-2
अगर दीपांशु अपनी बहन की देवरानी से रेप की कोशिश कर रहा था तो दोनों बाथरूम के भीतर कैसे घुस गए और भीतर से ताला भी लगा लिया गया। जब घर में कोई मौजूद नहीं था तो चुनमुन को कानून का किस तरह का डर था जो उसने खुदकुशी कर ली।
 
सवाल -3
दीपांशु रबूपुरा के पालीटेक्निक स्कूल का छात्र था और वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपांशु अपनी बहन से मिलने शेरपुर आता था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दीपांशु की बहन और उसके जीजा कई माह से गांव में नहीं रहते थे। इसके बावजूद दीपांशु अपनी बहन के घर तमंचा और कारतूस लेकर क्यों आ गया?

सवाल - 4
जिस बाथरूम में ममता और दीपांशु के शव मिले उसमें रोशनदान और खिड़की दोनों हैं। रोशनदान छत से खुला है और खिड़की बाहर से खुली है। अगर कोई छत से चाहे थे आसानी से बाथरूम के भीतर गोली भी चला सकता है और तमंचा भी भीतर फेंक सकता है।

कोट
मृतक चुनमुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों ने किसी बात को लेकर शर्मिंदगी महसूस की होगी। जिसकी वजह से ये बड़ी घटना हो गई। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

- केएस चौहान, एसओ ककोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें