सपा नेता आईपी सिंह ने दी सलाह
सपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आई पी सिंह ने स्वामी प्रसाद के बयान पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि बीते पांच सालों में भाजपा में आप कैबिनेट मंत्री रहे तब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश पर अभद्र टिप्पणी करते हुए डरते थे। आपकी बेटी बदायूं से सांसद हैं। अपने को सनातनी बताती हैं। कोई पूजा-पाठ नहीं छोड़ती हैं। कम से कम आप अपने बेटे बेटी को समझा लेते। पार्टी को नुकसान पहुंचाना बंद कर दीजिए।
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने दी थी दीपावली की शुभकामनाएं
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य भाजपा से सांसद हैं और बदायूं लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व करती हैं। संघमित्रा मौर्य ने दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट साझा किया। लेकिन उनके पिता के द्वारा साझा किया गया ट्वीट विवादों में फंस गया।
स्वामी के बयान से कांग्रेस भी नाराज
उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद के मुंह में बवासी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर कहा कि उनके (स्वामी प्रसाद) बोलने पर पाबंदी लगाई जाए।