फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लहर कहां, भाजपा में तो जूते चल रहे'

Thu, 20 Mar 2014 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर तीखा व्यंग्य किया। कहा, भाजपा में तो जूते चल रहे हैं, उसकी लहर कहां है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से लेकर देवरिया तक यही हाल है। फीरोजाबाद पर बसपा के नेता को लड़ा रहे तो फतेहपुर, मथुरा और हाथरस में प्रत्याशी तक नहीं मिल पा रहे हैं।

साईं गार्डन में रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा शाइनिंग इंडिया हश्र भूल गई है। केंद्र में अगली सरकार भाजपा या कांग्रेस की नहीं होगी।

मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा बेहतर विकल्प के रूप में उभरेगा। सीकरी से रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे सपा के पुराने नेता अमर सिंह के सवाल पर रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह ‘शून्य’ हैं।

सपा से निकलने बाद उनकी कोई हैसियत नहीं रह गई है। विधानसभा चुनाव में उन्हें यह एहसास हो चुका है। और बसपा को तो जनता ही सबक सिखा देगी।

प्रो. रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का सख्त संदेश दिया। कहा कि जिसे पार्टी छोड़नी है वह अभी चला जाए, कोई शिकायत नहीं होगी। लेकिन चुनाव में गद्दारी माफ नहीं की जाएगी। यह भी नसीहत दी कि सभी से विनम्रता से पेश आए। गुंडई करने वालों का टिकट कटने में आधा मिनट भी नहीं लगा, यह सभी देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें