फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पश्चिमी यूपी समेत कई हिस्सों में आज बारिश-ओलावृष्टि के आसार; गृहमंत्री अमित शाह नहीं आ सके नोएडा

Sun, 14 Apr 2024 09:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

UP Weather Today: मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। सुबह से कई स्थानों पर बादल छाए हैं।
विज्ञापन
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Mausam ki Jankari: प्रदेश का मौसम बदल गया है। बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का दौर शनिवार के बाद रविवार को भी जारी है। पश्चिमी यूपी में आज कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। सुबह से हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। वहीं इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास भी बरसात रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लगातार दूसरे दिन मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत बनी हुई है।

गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक ये मौसम
मौसम के इस बदलाव से शहरी निवासियों के लिए मौसम जरूर सुहावना हो सकता है लेकिन यह बदलाव फसल के लिए उचित नहीं है। गेहूं की कटती फसल के साथ आम के लिए भी यह ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित होगी। 
विज्ञापन

खराब मौसम की वजह से गृहमंत्री अमित शाह नहीं आ सके नोएडा

गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा और कमल के निशान को दिया गया एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। आप इनको गौतमबुद्ध नगर से जीत दिलाएं। वादा करता हूं कि डॉ. महेश के विजय जुलूस में शामिल होने नोएडा आऊंगा। यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को फोन से दिए संबोधन में कही। वह खराब मौसम की वजह से नोएडा नहीं आ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें