आगरा में भीमनगरी शोभायात्रा पर रविवार को शहर में आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर 2 बजे से पुलिस इसे प्रभावी करेगी। इस दौरान बिजलीघर बस अड्डे से बसों का आवागमन बंद रहेगा। सदर में ग्वालियर हाईवे स्थित नगला पदमा पर रविवार से 16 अप्रैल को कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया शोभायात्रा में किसी भी प्रकार से ट्रैफिक पर असर न हो इसे ध्यान में रखकर परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
चक्कीपाट से ही बंद हो जाएगा आवागमन
- शोभायात्रा के लिए चिम्मन पूड़ी पर आने वाले पुलिस और प्रशासन व आयोजकों के वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
- चक्कीपाट से कोई भी वाहन आंबेडकर भवन की ओर नहीं जाएगा।
- विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे नहीं जाएंगे। विक्टोरिया से श्मशान घाट होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट स्टेशन से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- चीलगढ़ चौराहे से बौद्ध बिहार और औलिया रोड बिजलीघर की तरफ नहीं जाएंगे। बालूगंज पुलिस चौकी होते हुए जाएंगे। छीपीटोला टंकी चौराहे से कोई वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
- इमरजेंसी तिराहे और हींग की मंडी तिराहे से कोई वाहन फव्वारा की ओर नहीं जाएगा। शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी की ओर सामान्य यातायात बंद रहेगा।
-हरीपर्वत चौराहे से सेंट जोंस चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोका जाएगा। मधुनगर से आने वाले व मालरोड पर आगरा कैंट स्टेशन रोड से आने वाले वाहन क्लब चौराहे पर शोभायात्रा के दौरान रोका जाएगा।
रोहता चौैराहे से नहीं निकलेंगे वाहन
- ग्वालियर रोड पर रोहता चौराहा से नगला पदमा की ओर भारी वाहनों का आवागमन 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 16 अप्रैल की रात महोत्सव के समापन तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- रामबाग चौराहे से अलीगढ़ और जलेसर जाने वाले वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 होकर कुबेरपुर कट से खंदौली कट (यमुना एक्सप्रेस-वे) से या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेस-वे (खंदौली कट) के बीच वाहनों का आवागमन टेढ़ी बगिया पर आयोजित होने वाले मेले के समय बंद रहेगा।
भीमनगरी यातायात डायवर्जन
- रोहता नहर से मधुनगर और देवरी रोड पुलिया से कोटली बगीची की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध।
- सेमरी चौराहा से कोटली बगीची, सीओडी पुलिस चौकी से नदंपुरा डेरी फार्म मैदान की तरफ भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध।
- गोपालपुरा तिराहा से नदंपुरा डेरी फार्म मैदान, पैरा 509 नंदपुरा डेरी फार्म मैदान की तरफ भीमनगरी तरफ भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- नगला पदमा में रविवार से 16 अप्रैल को कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात मार्ग परिवर्तित रहेगा। धौलपुर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जाना है, परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे।
तीन सुपर जोन में बंटा शहर, लगेंगे 2500 पुलिसकर्मी
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने शनिवार को पुलिस लाइन में शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। शहर को तीन सुपर जोन, नौ जोन एवं 36 सब जोन में बांटा गया है।
सुपर जोन का प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त, जोन का एसीपी और सब जोन का इंस्पेक्टर को बनाया गया है। शोभायात्रा के दौरान ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।