फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को जुदा करने बैठी थी, शादी को मान के उठी

Wed, 06 Mar 2013 11:23 AM IST
लक्सर/जसबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह की बिरादरी पंचायतें बेशक अपने फैसलों के लिए बदनाम हों लेकिन उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में हुई पंचायत ने प्रेमी युगल का प्रेम देखा तो पसीज गई। दरअसल, सीधडू गांव में पंचायत तो प्रेमी युगल को जुदा करने के लिए हुई लेकिन जब उन्होंने भरी पंचायत में जीने मरने की कसमें खाईं तो पंच भी पसीज गए।
विज्ञापन


सीधडू गांव निवासी युवक का पड़ोस में ही रहने वाली अपनी ही बिरादरी की एक युवती के साथ करीब दो तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों सात फेरे लेने की सोच चुके थे। सोमवार को दोनों का प्यार सबके सामने आ गया। जिसके बाद दोनों के परिजनों के बीच विवाद भी हुआ। यहां तक कि इस मसले पर मंगलवार को गांव में पंचायत बैठी। लेकिन बिना किसी डर और चिंता के प्रेमी युगल ने पंचायत के बीच में ही एक दूसरे का हाथ थाम लिया और कहा, चाहे कुछ भी हो जाए हम जुदा नहीं होंगे।

यहां तक की प्रेमी युगल ने धमकी दे दी की यदि उन्हें अलग करने का प्रयास किया गया तो वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रेमी युगल की जिद के आगे आखिरकार पंचायत को घुटने टेकने पड़ गए। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद आखिरकार पंचायत ने प्रेमी युगल की बात मान ली और शादी के लिए हामी भर दी। पंचायत के फैसले के बाद दोनों के परिजनों ने सहमति दे दी। गांव के पूर्व प्रधान निर्भय सिंह, कुलदीप, रमेश और इंदुराम आदि ने पंचायत की पुष्टि की। उधर, पुलिस ने ऐसी पंचायत की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


‘हमने कोई गलत काम नहीं किया’
प्रेमी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। सिर्फ प्रेम किया है। घर से भागे नहीं। माता-पिता का नाम बदनाम नहीं किया। ग्रामीण माहौल में समाज ऐसी शादियों की इजाजत नहीं देता लेकिन हमें खुशी है कि पंचायत ने हमारी बात मान ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें