फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू इमरजेंसी में जीरो डिले ट्रीटमेंट सेल, गंभीर स्थिति वाले मरीजों को होगा बड़ा फायदा

Fri, 12 May 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों के इलाज में अब कोई देरी नहीं होगी। मरीज को लेकर परिजनों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों के लिए जीरो डिले ट्रीटमेंट सेल स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


हृदयाघात, स्ट्रोक पीडि़तों के लिए खास तौर से ये सेल स्थापित करने की तैयारी है। कार्डियोलॉजी विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार किया था, जिसे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने स्वीकृति दे दी है। 

इमरजेंसी में मरीजों का दबाव चौबीस घंटे बना रहता है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत गंभीर स्थिति वाले मरीजों को होती है। कभी-कभी तो समय पर इलाज शुरू न हो पाने से हालत और गंभीर हो जाती है। हृदयाघात, स्ट्रोक से पीडि़त मरीजों के लिए एक-एक मिनट की देरी भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन


इस समस्या को ध्यान में रखते कार्डियोलॉजी विभाग ने चिकित्सा अधीक्षक से छह बेड का जीरो डिले ट्रीटमेंट सेल स्थापित करने की गुजारिश की थी।
चिकित्सा अधीक्षक की पहल पर अब इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

जीरो डिले ट्रीटमेंट सेल में वेंटिलेटर, डिफ्लैक्टर, मॉनीटर समेत उच्चीकृत चिकित्सा उपकरणों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के दबाव को देखते हुए ही यहां एक सीनियर रेजिडेंट के साथ ही दो जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की जाएगी।

अब तक इमरजेंसी में केवल एक ही जूनियर रेजिडेंट की ड्यूटी लगाई जाती रही है जो कि मरीजों के दबाव के आगे बहुत कम है। अब यहां मेडिसिन के साथ साथ सर्जरी, एनेस्थिसिया के जूनियर रेजिडेंट्स की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें